नोएडा। आंध्र प्रदेश की सीआईडी ने 3300 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में यूपी की सीनियर IAS अफसर व एनएचएम की निदेशक अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर को नोएडा से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि उक्त घोटाला अपर्णा के आंध्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान हुआ था। वह उस समय आंध्र प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट विभाग में तैनात थीं। अपर्णा ने पति को 3300 करोड़ का ठेका दिलाया था। अपर्णा के पति ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ठेका लिया था। जिस विभाग में पति ने घोटाला किया अपर्णा वहीं तैनात थीं। जांच हुई तो उनके पति शामिल पाए गए। उन पर भ्रष्टाचार का यूपी में भी CBI केस चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में तमाम महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी अपर्णा यू के पति को आंध्र प्रदेश पुलिस की सीआईडी ने अरेस्ट किया है। वर्तमान में यूपी कैडर की सीनियर IAS अफसर अपर्णा यू उत्तर प्रदेश में एनएचम की मिशन निदेशक हैं।
प्रतिनियुक्ति के दौरान आंध्र प्रदेश में अपर्णा ने पति को 3300 करोड़ का ठेका दिलाया था। जांच हुई तो पता चला कि अपर्णा के पति ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ठेका लिया था। जिसके चलते अपर्णा के पति जीबीएस भास्कर को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
अपर्णा प्रतिनियुक्ति से वापस लौटीं तो उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन (यूपीपीसीएल) का प्रबंध निदेशक बनाया था। यहाँ भी अपर्णा यू पर पेंशन घोटाले में सीबीआई जांच चल रही है। वहीं जिस विभाग में पति ने घोटाला किया है अपर्णा वहीं तैनात थीं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपर्णा भी जल्द गिरफ्तार की जा सकती हैं।
- श्री राम जानकी मित्र मंडल का भव्य अभिनंदन-वंदन समारोह, पंचामृत से पखारे गए प्रभु श्रीराम और स्वरूपों के चरण, भजनों की स्वर लहरियों से झूमे रामभक्त - October 22, 2026
- गाजीपुर में खाकी पर लगे गंभीर दाग: 10वीं की छात्रा ने सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप - October 22, 2026
- आगरा में ललित की संदिग्ध मौत मामला: अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की - October 22, 2026