आगरा: एक कारीगर द्वारा सर्राफा बाजार का पांच करोड़ रुपये से अधिक का सोना लेकर विदेश भाग जाने की खबर से व्यापारियों में खलबली मची हुई है। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह मामला शाहगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोना लेकर भागने वाला युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वह सोना और व्यापारियों के रुपये लेकर दक्षिण अफ्रीका भाग गया है। वह दस साल से शहर में रहकर सर्राफा व्यापारियों के यहां काम कर रहा था, इस दौरान उसने व्यापारियों का विश्वास जीता और फिर इस बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
व्यापारियों की शिकायत पर थाना शाहगंज पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसकी पत्नी के गुजरात में छिपे होने का पता चला। इस पर पुलिस उसे अपनी हिरासत में ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। पत्नी का कहना है कि उसका पति ऑनलाइन लॉटरी में काफी रुपये हार चुका था, इससे उस पर कर्ज हो गया था।
एसीपी शाहगंज मयंक तिवारी ने मीडिया को बताया कि कारीगर के कई दिन गायब रहने पर व्यापारियों ने खोजबीन की तो उसके दक्षिण अफ्रीका भाग जाने का पता चला। व्यापारियों का दावा है कि कारीगर पांच करोड़ रुपये से अधिक का सोना और नकदी ले गया है।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026