कानपुर: शहर के पनकी स्थित HDFC बैंक की शाखा से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बैंक की एक महिला कर्मचारी, जिसका नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है, का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक ग्राहक के साथ न केवल बदसलूकी कर रही है, बल्कि अपनी जाति का हवाला देकर उसे डराती-धमकाती भी नजर आ रही है।
क्या है 43 सेकंड के वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आस्था सिंह अपनी सीट से अचानक उठती हैं और ग्राहक पर चिल्लाना शुरू कर देती हैं। उनका गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उन्होंने टेबल पर रखा लैपटॉप उठाकर ग्राहक की ओर तान दिया, मानो उसे फेंक कर मारने वाली हों। इस दौरान वह लगातार अभद्र भाषा और गालियों का प्रयोग कर रही थीं।
जाति का कार्ड और दबंगई
वीडियो का सबसे विवादित हिस्सा वह है जहाँ महिला कर्मचारी अपनी पेशेवर जिम्मेदारी भूलकर जातिवादी धौंस दिखाने लगती है। वह जोर से चिल्लाते हुए कहती है— “ठाकुर हूँ मैं… बक%#दी नहीं करना मेरे साथ!” एक प्रतिष्ठित प्राइवेट बैंक के भीतर ड्यूटी के दौरान इस तरह का जातिसूचक अहंकार और हिंसक तेवर देखकर वहां मौजूद अन्य ग्राहक और कर्मचारी सन्न रह गए।
सोशल मीडिया पर आक्रोश और पुलिस का रुख
वीडियो वायरल होते ही नेटिज़न्स ने HDFC बैंक को टैग करना शुरू कर दिया और कर्मचारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बैंक अब जाति के आधार पर ग्राहकों की सेवा करेगा?
पनकी थाना इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। हालांकि, अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- अवैध मतांतरण केस: कनाडा में छिपे मास्टरमाइंड दाऊद अहमद पर कसेगा शिकंजा, रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी - March 2, 2026
- बच्चा ट्रेन में छूटा तो बदहवास होकर दौड़ी मां, आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में दो बार गिरी महिला, वीडियो वायरल - March 2, 2026
- कला के कैनवास पर आधी आबादी की हुंकार: केंद्रीय मंत्री बघेल बोले— ‘आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं महिलाएं’ - March 2, 2026