लखनऊ। यूपी में मानसून इन दिनों दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मेहरबान है। इसके असर से उरई, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, ललितपुर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी तथा पश्चिमी इलाकों में बारिश होने और प्रदेश के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
यूपी के 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं ,संभल, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया तथा इनके आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 8 के सापेक्ष 2 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 75 फीसदी कम है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 8.2 के सापेक्ष 1.6 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो समान्य से 81 फीसदी कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 7.9 के साथ 2.8 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 65फीसदी कम है।
Compiled by up18News
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026