Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। पहली बार मथुरा में हुक्काबार होने का मामला सामने आया है। यहां किसी भी तरह के किसी हुक्काबार के संचालन की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। इसके बाद भी हुक्काबार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने रात के समय छापेमार कार्रवाही की और 14 लोगों को गिरफ्तार किया। हुक्का बार मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मंडी चौराहे के पास अवैध रूप से चल रहा था।
पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि यह हुक्काबार कैसे संचालित हो रहा है।
हुक्का बार की आड़ में संचालक शराब और बीयर युवाओं को परोस रहा था। एक दर्जन युवा यहां रात को नशेबाजी कर रहे थे, जबकि शराब की दुकानों की खुलने का समय भी रात नौ बजे का है। इतना ही नहीं यहां शारीरिक दूरी का पालन भी युवक नहीं कर रहे थे। पुलिस कार्रवाई जारी है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि यह हुक्काबार कैसे संचालित हो रहा है।
सीओ सिटी ने बताया कि हुक्का बार पर प्रदेश में पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है। उसके बाद भी यहां अवैध रूप से हुक्काबार का संचालन किया जा रहा था। संचालक गोविंद सैनी समेत एक दर्जन युवाओं को पकड़ा गया है। शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की गई हैं। नशीला पाउडर भी हुक्काबार से बरामद किया गया है। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
करीब 13-14 नई उम्र के लड़कों को पकड़ा गया है।
सीओ सिटी वरूण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र कोतवाली के कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला है। यहां काफी दिन से अवैधरूप से हुक्काबार संचालित किये जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर पुलिस द्वारा छापे मार कार्यवाही की गई है। यहां से बडी मात्रा में हुक्का ओर बीयर के केन बरामद किये गये हैं। करीब 13-14 नई उम्र के लड़कों को पकड़ा गया है।
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026