यमन की राजधानी सना में शनिवार को हमास के समर्थन में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. राजधानी सना सहित यमन के अधिकांश इलाके पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा है और वो हमास को समर्थन देने का एलान कर चुका है.
हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर ड्रोन और रॉकेट से हमले कर रहे हैं. इनका कहना है कि वे उन पर हमले कर रहे हैं जो इसराइल जा रहे हैं.
इसके बाद जहाजों से सामान ढोने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से कई ने लाल सागर से न गुजरने का एलान कर दिया है.
वहीं अमेरिका ने जहाजों को बचाने के लिए नौसेनिक मुहिम शुरू कर दी है.
इसराइल और हमास के बीच युद्ध की शुरुआत सात अक्टूबर के बाद हुई, जब हमास ने इसराइल पर हमला करके 1,200 से अधिक लोगों को मार दिया. हमास का दावा है कि ग़ज़ा पर इसराइल के हमले में अब तक 20 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं.
-एजेंसी
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026