- फिल्म निर्देशक से लेकर अनेक अधिकारियों, नेताओं के गुरु हैं रामनाथ गौतम
आज भी दे रहे निर्धन बच्चों को भौतिकी की निःशुल्क शिक्षा - लीडर्स आगरा ने किया उनके आवास पर जाकर अभिनंदन
Live Story Time
Agra Uttar Pradesh India Bharat. वर्ष 1964 से शिक्षा जगत में सक्रिय रामनाथ गौतम एक ऐसे गौरवशाली शिक्षाविद हैं, जिनके नामचीन शिष्यों की बहुत लंबी फेहरिस्त हैं। गदर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा जैसी अनेक हस्तियों को उन्होंने शिक्षा प्रदान की है। देश-विदेश में रह रहे आईएएस, पीसीएस अधिकारी, नेता, उद्योगपति आदि के भी वे गुरु रहे हैं। उनके शिष्य लगातार आगरा आकर गुरु के चरणों की रज माथे पर लगा कर जाते है।
लीडर्स आगरा के अभिनंदन अभियान की श्रंखला निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रत्येक सप्ताह “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत शनिवार को लीडर्स आगरा द्वारा आगरा की धरोहर विभूति शिक्षाविद 83 वर्षीय रामनाथ गौतम के अशोक नगर स्थित आवास पर पहुंच कर उनका सम्मान किया ।
मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति और लीडर्स आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने उन्हें शॉल ओढ़ाया। सुनील बग्गा, मुकुल शर्मा, रवि गिड़वानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें इलायची की माला, प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर अभिनंदन किया।
श्री गौतम ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लीडर्स आगरा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। एक अदभुत प्रयास है। इस कार्यक्रम मे सम्मानित आगरा की विभिन्न शख्शियत ज़रूर युवाओं की जिज्ञासा बन कर प्रेरणा -सोत्र बनेंगी।
सुनील जैन ने बताया कि गौतम जी को तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि भी सम्मानित कर चुके हैं। डा. प्रतिभा अग्रवाल (लंदन), डा. मुकेश अग्रवाल (वाशिंगटन), डा.आशु यादव (न्यू जर्सी) इनके शिष्य रहे हैं। फिल्म कलाकार ब्रजेंद्र काला ने इनसे शिक्षा ली है। अतः श्री गौतम आगरा के गौरव हैं। अंत मे लीडर्स आगरा के सभी पदाधिकारियों ने उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया।
सम्मान समारोह के अवसर पर लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता,पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति, मुकुल शर्मा, रवि गिड़वानी, राहुल जैन, रौबिन जैन, सोनू प्रजापति, दीपू वर्मा, राजू सविता आदि उपस्थित रहे।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026