Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के बूथ पर पार्टी को कितने वोट मिले, इसे लेकर एक खबर प्रसारित गई। इसमें बताया गया कि बूथ पर सिर्फ छह वोट मिले हैं। किसी ने लिखा कि सिर्फ 9 वोट मिले हैं। इस बारे में छानबीन की गई तो कहानी कुछ और ही निकली। आइए जानते हैं कि वास्तव में कितने वोट मिले।
जहाँ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने डाला अपना वोट
विधानसभा- मुरादाबाद ग्रामीण
बूथ संख्या- 249
भाजपा- 316
सपा- 228
बसपा- 1
मुरादाबाद की काँठ विधानसभा में जहां भूपेन्द्र सिंह चौधरी का परिवार रहता है-
विधानसभा काँठ
बूथ नंबर- 174
कुल मत- 415
भाजपा- 348
सपा- 63
बसपा- 1
अन्य- 1
भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी दल ऐसी हरकतें कर रहा है जो माफी के काबिल नहीं है। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री रहते हुए भी प्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए बेहतर कार्य किया है। उनके नेतृत्व में नगर निगम का चुनाव लड़ा गया और भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।
- ताजनगरी में 23 साल बाद गूंजी संत मोरारी बापू की अमृतमयी वाणी, भव्य श्रीरामकथा का हुआ अलौकिक शुभारंभ, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु हुए भावविभोर - September 15, 2026
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026