यूपी कौशांबी: छह जून उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया है, और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार एक निजि स्कूल के प्रिंसिपल डी के मिश्रा द्वारा स्कूल की 15 साल की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के साथ साथ पोक्सो अधिनियम संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना अप्रैल माह की है। मामले की जांच चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कौशंबी जिले में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल डीके मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगे है। एक छात्रा ने बताया कि डीके मिश्रा ने उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने छेड़छाड़ की और बाद में अश्लील आचरण किया। इस मामले में अब तलाश जारी है और जांच की जा रही है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
Compiled by up18News
- आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय का हैंगिंग गार्डन बदहाल: सूख गए ज्यादातर पौधे, उठ रहे रखरखाव पर सवाल - November 18, 2026
- यूपी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर बढ़ा सियासी घमासान: चुनाव आयोग की सफाई के बाद अखिलेश यादव बोले-योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? - November 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत - November 17, 2026