गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत और म्यांमार के बीच चल रही फ्री मूवमेंट रिजीम यानी मुक्त आवाजाही व्यवस्था को तुरंत ख़त्म किया जा रहा है. ऐसा देश की आंतरिक सुरक्षा और जनसांख्यिकी संरचना को ध्यान में रख कर किया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है.
शाह ने लिखा, “गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और म्यांमार की सीमा से लगे भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों की जनसांख्यिकीय संरचना को बनाए रखने के लिए भारत और म्यांमार के बीच मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) को ख़त्म कर दिया जाएगा. विदेश मंत्रालय फिलहाल इसे ख़त्म करने की प्रक्रिया में है, इसलिए गृह मंत्रालय ने एफएमआर को तत्काल निलंबित करने का सुझाव दिया है.”
भारत सरकार ने बीते दिन म्यांमार से लगने वाली अपनी 1643 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने का फ़ैसला किया है. इसमें से 10 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा भी हो चुका है.
-एजेंसी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026