प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फ़रवरी को यूएई में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में इस बात की जानकारी दी गई है.
अबू धाबी के अबू मुरीखा ज़िले में स्थित 27 एकड़ में फैले इस मंदिर के भव्य उद्घाटन से पहले बीएपीएस सेक्ट के आध्यात्मिक गुरु स्वामी महंत स्वामी महाराज यूएई पहुंच चुके हैं.
यूएई के टॉलरेंस और कोएग्ज़िसटेंस मंत्री मुबारक अल नाहयान ने महंत स्वामी महाराज के पहुंचे पर कहा, “यूएई में आपका स्वागत है. हम आपकी उपस्थिति से काफ़ी ख़ुश है.”
यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के बीएपीएस सेक्ट का है. दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी इसी संप्रदाय का है. स्वामीनारायण संप्रदाय के विदेशों में दर्जनों मंदिर है.
साल 2018 में पीएम मोदी ने ही अबू धाबी में इस मंदिर का शिलान्यास किया था.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026
- ताजमहल में सजा सुंदरियों का मेला: मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने किया ताज का दीदार - August 26, 2026
- डॉ. अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने साहित्य में उठाया बड़ा सवाल, साइना नेहवाल ने किया लोकार्पण - August 26, 2026