राजा मानसिंह आमेर जयंती पूर्व संध्या पर आगरा में ऐतिहासिक संगोष्ठी होगी आज
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat
उत्तर प्रदेश के आगरा में सनातन धर्म रक्षक, महान योद्धा और कुशल सेनानायक
राजा मानसिंह आमेर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इतिहास, राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक चेतना को केंद्र में रखकर किया जा रहा है।
राजा मानसिंह आमेर: संक्षिप्त परिचय
राजा मानसिंह आमेर भारतीय इतिहास के उन महान योद्धाओं में से थे जिन्होंने अपने शौर्य, रणनीति और प्रशासनिक क्षमता से भारतभूमि का गौरव बढ़ाया। वे सनातन संस्कृति के प्रबल रक्षक रहे और राष्ट्रधर्म के लिए सदैव समर्पित रहे।
संगोष्ठी में जुटेंगे दिग्गज वक्ता
इस संगोष्ठी में आगरा महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, खैरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह कुशवाहा, प्रोफेसर बी.डी. शुक्ला एवं प्रोफेसर कमल कौशिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथि अपने विचार रखेंगे।
विशिष्ट सहभागिता
कार्यक्रम में श्री भानु प्रताप सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह, राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन के संस्थापक श्री आनंद बांकावत,
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री बलराम सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती रीना सिंह तथा
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री नरेंद्र सिंह निभेडा की उपस्थिति रहेगी।
आगरावासियों से सहभागिता का आह्वान
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में
प्रदेशभर के साथ आगरा वासियों की सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
यह अवसर इतिहास को जानने और नया इतिहास रचने का है।
जय सनातन!
कार्यक्रम विवरण
स्थान: होटल विक्रम पैलेस, खंदारी, आगरा–मथुरा हाईवे, आगरा
समय: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
तिथि: 20 दिसंबर 2025
आयोजक एवं निवेदक
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश
○ अजय राज सिंह कुशवाहा – 9810917750
○ ठाकुर राजपाल सिंह कछवाह – 9719162604
○ देवेंद्र राजावत – 7900803644
संपादकीय
राजा मानसिंह आमेर जैसे महान राष्ट्रनायकों को स्मरण करना और उनके विचारों को समाज तक पहुँचाना आज की आवश्यकता है। इस वैचारिक और प्रेरक आयोजन के लिए रीना सिंह, अजय राज सिंह कुशवाहा, ठाकुर राजपाल सिंह और देवेंद्र राजावत साधुवाद के पात्र हैं। इन सभी ने सनातन संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रगौरव को नई पीढ़ी से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।
डॉ भानु प्रताप सिंह, संपादक
- शारदा यूनिवर्सिटी आगरा में ‘फार्मेसी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस संपन्न; AI और डेटा तकनीक पर रहा जोर - February 14, 2026
- अखिलेश यादव का तीखा वार: “गेरुआ पहनने और कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता”, ब्रह्मोस और माफिया पर घेरी सरकार - February 14, 2026
- नोएडा में कार में प्रेमी युगल के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी - February 14, 2026