आगरा। ताजगंज 500 मीटर बाज़ार संगठन की ओर से चौक कागजीयान, ताजगंज में द्वितीय व्यापारी–अधिकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खुला संवाद हुआ और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ महेंद्र सिंह, पुलिस क्राइम इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक अमित थामा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता, आगरा महानगर अध्यक्ष राहुल वर्मा, प्रवक्ता अमित गुप्ता तथा संगठन अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
अपर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कहा कि ताजगंज क्षेत्र का समग्र विकास प्रशासन की प्राथमिकता है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से क्षेत्र को आदर्श बनाया जाएगा। उन्होंने संगठन से लंबित और अधूरे कार्यों की विस्तृत सूची नगर निगम को सौंपने का आग्रह किया और मंच से ही घोषणा की कि शनिवार को वे स्वयं व्यापारियों के साथ चिन्हित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।
संस्थापक चेतन अरोरा ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की गंभीर समस्याएं प्रभावशाली ढंग से रखीं। उन्होंने जर्जर नगर निगम डिस्पेंसरी, टूटे नगर निगम स्कूल भवन, मकान व दुकानों की मरम्मत में एएसआई की दखलअंदाजी, 500 मीटर क्षेत्र में वाहनों के नए रूप में आवागमन में आ रही दिक्कतें, खराब स्ट्रीट लाइटें, जर्जर सीवर व्यवस्था, खुले व टूटे मैनहोल और झुके हुए बिजली के खंभों का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि प्रशासन ठोस कदम उठाए, तो ताजगंज 500 मीटर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है। इससे पर्यटकों के माध्यम से ताजमहल के साथ-साथ शहर की सकारात्मक छवि भी सुदृढ़ होगी। संवाद कार्यक्रम को व्यापारियों और प्रशासन के बीच सेतु बताते हुए इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन संस्थापक रविंद्र वर्मा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्रजमोहन अरोरा, गोविन्द वर्मा, राजकुमार प्रजापति, नरेश सहगल, शिवम शर्मा, मयंक अग्रवाल, शिवनाथ जादौन, पवन शिवहरे, अरविन्द गोयल, सुमाइल खान, जुनैद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026