माह-ए-रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद आज पूरे में देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
यूपी में ईद के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे। इसके लिए संभल, मेरठ, लखनऊ और प्रयागराज समेत तमाम जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस बीच सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति न दिये जाने को लेकर मेरठ में मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ नजर आ रहा है। कथित तौर पर यह वीडियो मेरठ का है, जहां पर ईद की नमाज के मुस्लिमों ने एक पोस्टर लहराया।
इस पोस्टर में लिखा था- सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं। हिन्दू होली सड़कों पर मनाता है… शिवरात्रि सड़कों पर मनाता है….. कांवड़िया सड़क पर निकलता है… रामनवमी यात्रा सड़क पर करता है… दिवाली पर पटाखे सड़क पर फोड़ता है…. गणेश चतुर्थी सड़कों पर मनाता है।’ हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो मेरठ के किस इलाके का है।
आपस में भिड़े दो गुट
मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के सिवाल खास में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय (मुस्लिम) के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की और पत्थरबाजी भी हुई। घटना जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों में आपसी विवाद बताया जा रहा है। एक दिन पहले दोनों गुटों में कहासुनी और गाली गलौज हुई थी। बह फिर से दोनों पक्ष सामने आए तो एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की बात कंफर्म नहीं की है।
साभार सहित
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026