Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन की आवश्यकता विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा पांच अगस्त को दोपहर 12 बजे से सचदेवा मिलेनियम स्कूल, शास्त्रीपुरम पर आयोजित की जा रही है। इस परिचर्चा की अध्यक्षता राजेंद्र सचदेवा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश चन्द्र अग्रवाल (संयुक्त शिक्षा निदेशक -आगरा मंडल, आगरा) होंगे।
हिन्दी से न्याय अभियान क्यों
परिचर्चा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देवी सिंह नरवार तथा सह संयोजक डॉ. भोज कुमार शर्मा ने बताया है कि सर्वोच्च न्यायालय तथा देश के 25 उच्च न्यायालयों में विधिक कार्यवाही (कामकाज, सुनवाई, बहस तथा निर्णय आदि) हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में करने की मांग के लिए हिन्दी से न्याय अभियान चलाया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि
हिन्दी माध्यम से एम डी करने वाले पहले व्यक्ति डॉ मुनीश्वर गुप्ता, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित, डॉ. रुचि चतुर्वेदी (प्रख्यात कवयित्री), डॉ भानु प्रताप सिंह, हिन्दी माध्यम से प्रबंधन विषय में शोध करने वाले पहले व्यक्ति, जिसके लिए ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ ने देश में नौवां स्थान दिया है और केन्द्रीय अधिष्ठाता समिति, हिन्दी से न्याय अभियान के सदस्य, डॉ विनोद माहेश्वरी (पूर्व प्राचार्य, आगरा कॉलेज, आगरा) को आमंत्रित किया गया है।
प्रतिभागियों से संपर्क
कार्यक्रम की सफलता हेतु डॉ. देवी सिंह नरवार ( कार्यक्रम संयोजक) एवं डॉ. भोज कुमार शर्मा (सहसंयोजक), डॉ. योगेन्द्र सिंह (सर्वव्यवस्था प्रमुख), राजीव वर्मा (मीडिया प्रभारी), फूल सिंह सिकरवार (स्वागताध्यक्ष), डॉ. कुंजिल सिंह चाहर ( प्रचार-प्रसार प्रमुख), वेदान्त वर्मा (सहमीडिया प्रभारी), परमाल सिंह नागर (पंजीकरण प्रमुख) तथा डॉ. एस. पी. वर्मा (सह पंजीकरण प्रमुख) ने प्रतिभागियों से सम्पर्क किया है।
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026