Agra, Uttar Pradesh, India. आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दृष्टिगत अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत 1 माह में 1 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। इस निमित्त यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। आगरा में सदस्य बनाने के लिए उत्तरी विधानसभा के हीरेन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ।
दिल्ली के विधायक एवं आगरा के सदस्यता प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी फ्री बिजली, फ्री इलाज, बेहतर शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को फसल का उचित मूल्य देगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, प्रभारी नूर सिद्दीकी, प्रदेश सचिव डॉ. हृदेश चौधरी आदि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब जाति व धर्म की राजनीति नहीं, केजरीवाल का दिल्ली मॉडल चलेगा। इस अवसर पर महासचिव अशोक धनगर, लक्ष्मी चौधरी, अनमोल बंसल, विजय कपूर आदि मौजूद रहे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026