Agra (Uttar Pradesh, India) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित फीचर फिल्म ग्रीन सिग्नल अब पूरी हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग आगरा में हुई है। इस फीचर फिल्म अनिशा फिल्म्स इंटरनेशनल तथा आर. आर. दीक्षित एंटरटेनमेंट के तले किया गया है। फिल्म का मुहूर्त प्रो. एस. पी. सिंह बघेल (सांसद) एवं विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती मधु बघेल एवं अप्सा के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया था।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी हमारे देश के लाखों ऐसे बच्चों की कहानी है, जो सड़क के किनारे फुटपाथ पर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे बच्चों के लिए दो वक़्त के भोजन का मिलना भी बहुत मुश्किल होता है तो उनके लिए दिल में पलने वाले शिक्षा प्राप्त करने के सपने को साकार होने की कल्पना करना भी असंभव है। ऐसी ही फुटपाथ पर पलने वाली एक बच्ची के सपने को इस फिल्म में बहुत ही हृदयस्पर्शी तरीके से दर्शाया गया है।
मुख्य कलाकार
फिल्म में मुख्य कलाकार हैं -मुंबई के चर्चित कलाकार पीपली लाइव फेम नत्था ( ओंकारदास मानिकपुरी), रूपाली पवार, अंशु, गौरी शंकर। आगरा के मुख्य कलाकार हैं- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की छात्रा बाल कलाकार जिया छाबड़ा, टॉयलेट फिल्म के कलाकार उमा शंकर दीक्षित, रमेश श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, जुबली रायजादा, शुभि दयाल। फिल्म के गीतों के बोल भी आगरा के एंड्रयूज स्कूल की शिक्षिका भावना दीपक मेहरा ने लिखे हैं। फिल्म की पटकथा दयालबाग विश्वविद्यालय की डॉ. कविता रायजादा ने लिखी है।

यहां हुई शूटिंग
फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग आगरा में ही हुई है, जिसमें मुख्य रूप से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, सिनर्जी हॉस्पिटल, ओम साई हॉस्पिटल, थाना हरीपर्वत क्रॉसिंग फुटपाथ, अदन बाग, दयालबाग, सिकंदरा क्षेत्र शामिल हैं। फिल्म के निर्देशक शरद सिंह ठाकुर, डी ओ पी, नारायण दीक्षित हैं और प्रोड्यूसर शरद सिंह ठाकुर,नारायण आर. दीक्षित एवं मनोज कुमार मिश्रा हैं।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026