रांची स्थित पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। हेमंत सोरेन को अब 16 मई तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहना होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए पेशी
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उनकी उनकी पेशी हुई और इसके बाद न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई। जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मो. सद्दाम की भी आज अदालत में ऑनलाइन पेशी हुई और उनकी हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई।
आठ एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीदने का है आरोप
बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल में साढ़े आठ एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीदारी करने के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को बीते 31 जनवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं।
-एजेंसी
- “मैं खुद को महिला या पुरुष नहीं, एक व्यक्ति मानती हूँ…”: जंतर-मंतर पर आंदोलन का चेहरा बनीं नेहा बोरा का बड़ा बयान - November 13, 2026
- “राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो…”: राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमी ताजनगरी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 13, 2026
- आगरा में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का खतरा बरकरार; 4 नए मरीज मिले, दो बच्चे भी शामिल - November 13, 2026