भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मथुरा लोकसभा क्षेत्र से आज अपना नामांकन दाखिल किया। हेमा मालिनी को बीजेपी ने मथुरा से लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। साल 2014 और 2019 में हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहें। इसके बाद सीएम योगी मथुरा के पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला: हेमा मालिनी
इससे पहले हेमा मालिनी ने कहा कि “तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं। जो काम मेरे दो कार्यकाल में नहीं हो सका, उसे मैं पूरा करूंगी। इस बार मथुरा की जनता के लिए बड़ी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के लिए हर संभव मदद करेंगे।”
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026