आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में लिफ्ट मांग कर बाइक पर बैठे युवक ने बाइक सवार की जेब काट कर 30 हजार रुपए निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना ताजगंज के गंगरीया गांव निवासी बच्चू सिंह ने बताया की वो तकादा करने के लिए गोबर चौकी क्षेत्र गए थे, वहां से एक दुकानदार से 30 हजार रुपए लेकर वापस जाते समय एक व्यक्ति ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। पीड़ित ने व्यक्ति को बिठा लिया। इसके बाद युवक ने उनकी जेब काट कर 30 हजार रुपए निकाल लिए और चलती बाइक से कूद कर पीछे आ रही दूसरी बाइक पर बैठ कर फरार हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना ताजगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में करोड़ों का ‘लोन स्कैम’: 200 लोगों के नाम पर फर्जीवाड़ा, आधार में हेरफेर कर उड़ाए 2.5 करोड़; मास्टरमाइंड गिरफ्तार - February 18, 2026
- Agra News: रमजान की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता शाहिद अहमद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निर्बाध बिजली और सफाई की मांग - February 18, 2026
- आगरा में UP बोर्ड परीक्षा का सफल आगाज: 10वीं हिंदी के पेपर ने दी राहत, आसान सवाल देख खिले छात्रों के चेहरे - February 18, 2026