आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में लिफ्ट मांग कर बाइक पर बैठे युवक ने बाइक सवार की जेब काट कर 30 हजार रुपए निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना ताजगंज के गंगरीया गांव निवासी बच्चू सिंह ने बताया की वो तकादा करने के लिए गोबर चौकी क्षेत्र गए थे, वहां से एक दुकानदार से 30 हजार रुपए लेकर वापस जाते समय एक व्यक्ति ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। पीड़ित ने व्यक्ति को बिठा लिया। इसके बाद युवक ने उनकी जेब काट कर 30 हजार रुपए निकाल लिए और चलती बाइक से कूद कर पीछे आ रही दूसरी बाइक पर बैठ कर फरार हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना ताजगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026
- आगरा में त्रेता युग का सजीव चित्रण: जनकपुरी महोत्सव के दूसरे दिन रथ पर विराजे राम-सीता, हनुमान चालीसा की गूंज और कुमार विशु के भजनों से सजी संध्या - October 8, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला: कॉल कटने के बावजूद 80 वर्षीय महिला अधिवक्ता के खाते से उड़े 22.88 लाख रुपये - October 8, 2026