Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शनिवार सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश ने मूंग के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने कहा है कि इससे मूंग की फसल में भारी नुकसान होगा।
लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई चिंता
शुक्रवार शाम को तूफान के साथ हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह नौ बजे फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। इससे मूंग के किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने कहा है कि मूंग की ज्यादातर फसल खेत में कटी पड़ी हुई है। लगातार हो रही बारिश से मूंग की फसल में नुकसान होगा।
इन फसलों को मिलेगा लाभ
किसानों ने कहा है कि भिंडी, लौकी, तोरई आदि फसलों को बारिश से लाभ होगा। वहीं बाजरा की फसल की बुवाई भी जल्द हो जाएगी। इससे किसानों को भारी लाभ होगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026