उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है यहां सौतेली मां और पिता पर नौ साल की मासूम को पीट पीट कर मौत के घाट उतारने का आरोप है। खून से लतपत हालत में उसे छत पर रखी घास फूस में छिपा दिया। यह दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
जब पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो मौके पर पहुंच कर बच्ची को घास फूस से बाहर निकाला तो खौफनाक नजारा देख लोगो का दिल दहल गया। खून से लतपत हालत में मासूम की सांसे चल रही थी। लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने सौतेली मां और उसके पिता को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि बच्ची एक दिन पहले से गायब थी। घरवाले आस पास ढूंढ रहे थे। तभी किसी को पता चला कि बच्ची घर के अंदर ही छत पर रखी घास फूल में दबी पड़ी है।
स्थानीय लोगो ने जाकर देखा तो बच्ची को देख उनके होश उड़ गए। बच्ची खून से लतपत बेहोश पड़ी हुई थी। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। लोगो का कहना है कि बच्ची की मां फऱजाना ने ही उसे पीटा है, क्योंकि फऱजाना उसकी सौतेली मां है।
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग घास में से बच्ची को निकाल रहे है। वहीं एक व्यक्ति आकर बच्ची को छिन कर छत से नीचे ले जाता नजर आ रहा है।
वहीं डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि बच्ची के पिता अनीश और उसकी सौतेली मां फरजाना को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026