आगरा: अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने लगभग 28 अदद बोतल शराब की बरामद की है। पूरा मामला थाना बमरौली कटारा क्षेत्र का है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में शातिर अपराधियों और तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है।
इस पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर रखा है तो वहीं पुलिस को शराब तस्करी व अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल व एसओजी टीम पूर्वी जोन के साथ मिलकर कार्यवाही को अंजाम दिया और अवैध रूप से शराब बेचने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 अदद बोतल शराब की बोतल बरामद की जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10,0000 रुपए है और 01 अदद मोबाइल बरामद किया है। पुलिस शराब के इस नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026