आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के विरुद्ध दायर अपील में अब अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी। इस मामले में बीते कल सुनवाई की तिथि नियत थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी थी।
कांग्रेस नेताओं की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एवं आरएस मौर्य कर रहे हैं। यह मामला 19 मई 2020 का है, जब कोरोना काल में कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश में भरतपुर बॉर्डर से बसों का प्रवेश कराने की कोशिश की थी। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस नेता नारेबाजी कर रहे थे। किसी ने मुंह पर मास्क नहीं लगाए हुए थे और ना ही उचित दूरी बनाए हुए थे।
शुरुआत में उक्त मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए की कोर्ट में हुई थी। कोर्ट ने 29 अप्रैल 2023 को तीनों ही नेताओं को साक्ष्य के अभाव तथा गवाहों के बयानों में अंतर्विरोध होने के कारण बरी कर दिया था। अभियोजन की ओर से उक्त निर्णय के विरुद्ध पांच सितंबर 2023 को उक्त अपील दाखिल की गई थी, जिसमें अब बहस होनी है।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026