आगरा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम 2025 का आयोजन 2 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में, व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।
आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह अभियान 2022 से लगातार आयोजित हो रहा है और इस वर्ष इसे और अधिक प्रभावशाली व जन-भागीदारी से परिपूर्ण बनाने की तैयारी है।
यह राष्ट्रव्यापी अभियान तीन चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 2 अगस्त से 8 अगस्त तक, द्वितीय चरण 9 अगस्त से 12 अगस्त तक और तृतीय चरण: 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा।
प्रत्येक चरण में अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों से लेकर ग्राम पंचायतों तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन होंगे, जिनमें स्कूलों-कॉलेजों में तिरंगा वर्कशॉप, सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। देशभक्ति गीत, प्रभात फेरी, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
राष्ट्रीय ध्वज पर आधारित डिजिटल व भौतिक प्रदर्शनियां लगेंगी। हर घर तिरंगा सेल्फी अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया पर जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हेरिटेज वॉक, तिरंगा यात्रा और फ्लैग मार्च आयोजित किए जाएंगे।
द्वितीय चरण में जिला स्तर पर तिरंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय विरासत स्थलों से जुड़े तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक आयोजन, वॉक, झांकियां और ध्वज मार्च का समावेश रहेगा।
संस्कृति विभाग के अनुसार, इस अभियान का मूल उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना और स्वतंत्रता दिवस 2025 को ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करना है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026