प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए गुजरात के मोरबी में हनुमान की 108 फ़ीट ऊंची मूर्ति का लोकार्पण किया.
देश की चार दिशाओं में बनने वाली ऐसी मूर्तियों की श्रृंखला में ये दूसरी मूर्ति है.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “इसी तरह की विशाल हनुमान की प्रतिमा हम सालों से शिमला में देखते आए हैं. दूसरी आज मोरबी में स्थापित हुई है. मुझे बताया गया है कि ऐसी ही दो प्रतिमाएं रामेश्वरम और पश्चिम बंगाल में स्थापित की जाएंगी.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘यह संकल्प केवल हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने का नहीं है बल्कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प का हिस्सा हैं.’
“हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं. हर कोई हनुमान जी से प्रेरणा पाता है. हनुमान वो शक्ति और सम्बल हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया इसलिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी हनुमान जी एक अहम सूत्र हैं.”
-एजेंसियां
- हादसा या हत्या? यमुना में तैरता मिला 9वीं की छात्रा का शव, आगरा में परिजनों ने पुलिस की ‘डूबने वाली थ्योरी’ को नकारा - February 14, 2026
- सत्ता से बाहर रहकर कांग्रेस हुई जहरीली… असम में बोले पीएम मोदी— घुसपैठियों के हवाले राज्य को करना चाहता है विपक्ष - February 14, 2026
- पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग पट्टी तैयार: पीएम मोदी की ऐतिहासिक लैंडिंग ने चीन को दिया कड़ा संदेश - February 14, 2026