आगरा: मानवता की सेवा और असाध्य रोगों के उपचार में समर्पित आगरा के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजनीश अग्रवाल को सामाजिक संस्था ‘सेवा आगरा’ द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। शनिवार को सुल्तानगंज पुलिया स्थित सेवा भवन पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
35 वर्षों की समर्पित चिकित्सा सेवा का सम्मान
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल ‘पेंट वाले’ ने कहा, “डॉ. रजनीश अग्रवाल ने पिछले 35 वर्षों में हजारों रोगियों को नया जीवन दिया है। विशेष रूप से असाध्य रोगों (Chronic Diseases) के उपचार में उनका योगदान सराहनीय है। वे सही मायनों में जीवन रक्षा के मिशन में जुटे हैं।”
होम्योपैथी की शक्ति और जीवन रक्षा
सेवा आगरा की संस्थापिका श्रीमती सुमन गोयल ने कहा कि संस्था उन सभी व्यक्तियों का अभिनंदन करती रहेगी जो समाज में जीवन रक्षा की मुहिम को मजबूती दे रहे हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. रजनीश अग्रवाल ने अपने गृह नगर में मिले इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया और संस्था का आभार जताया।
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का कुशल संयोजन और संचालन कवि कुमार ललित ने किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश अग्रवाल के पिता (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर) यूके अग्रवाल, उनके पुत्र अनमोल अग्रवाल, हरिओम गोयल, मयंक खंडेलवाल और सतेंद्र कुशवाह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026