हमास ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए सात लोगों की मौत हो गई है. हमास ने कहा है कि इन बंधकों की मौत इसराइली बमबारी की वजह से हुई है. इसमें उसके भी कुछ लड़ाके मारे गए हैं. हमास ने कहा है कि मारे गए बंधकों की संख्या 70 पार कर सकती है.
हालांकि हमास के इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि ये साफ नहीं है कि जिन सात बंधकों की मौत का दावा किया जा रहा है वो पहले ही मारे जा चुके 31 बंधकों में शामिल हैं या नहीं. इसराइल की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है और न ही हमास ने कोई पुख्ता सुबूत पेश किया है.
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इसराइल पर हमला किया था और बंदूक की नोंक पर 253 लोगों को बंधक बना लिया था. इसराइल के मुताबिक हमास के इस हमले में उसके 1200 लोग मारे गए हैं.
इसराइल ने इसके खिलाफ ज़ोरदार कार्रवाई की थी. उसने बड़े पैमाने पर हमास के ठिकानों पर बमबारी की थी. हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि इसराइली हमले में गाजा में अब तक 30 हजार फ़लस्तीनी नागरिक मारे गए हैं.
नवंबर में हमास ने अस्थायी युद्ध विराम समझौते के तहत 105 इसराइली बंधकों को छोड़ा था. इसके बदले में 240 फलस्तीनी कैदी छोड़े गए थे.
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026