Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. श्री महालक्ष्मी मंदिर कैलाश परिसर आगरा में भव्य फूल बंगला एवं भंडारा आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मां भगवती का स्तुति और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम के संयोजक महालक्ष्मी मंदिर के पीठाधीश्वर एवं श्री कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी महाराज ने सभी को पटका पहनाकर और माल्यार्पण का स्वागत किया। सभी को स्मृति चिन्ह भी दिया गया। इस अवसर पर आम लोगों के अतिरिक्त समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन एके सिंह, आरएसएस के प्रचारक शिवेंद्र जी, आनंद जी, हरिशंकर जी, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष मनोज कुमार, लेखक डॉ. भानु प्रताप सिंह, मधु बघेल, डॉ. रेणुका डंग, आगरा कॉलेज के प्राचार्य सीके गौतम, बंटी ग्रोवर, अभिषेक गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, बालक दास, श्री कैलाश मंदिर के मठ महंत सुभाष गिरी जी महाराज, आचार्य सुनील गिरी, पारुल भारद्वाज, क्षमा जैन, रजनी अग्रवाल, पवन आगरी, सोनी त्रिपाठी, आचार्य महेश शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई; 3 बच्चों समेत 8 की मौत, कई घायल - March 27, 2026
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026