ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद पहली नमाज शुक्रवार को अदा की गई है। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम पहुंचे। मस्जिद से निकलने के बाद अंजुमन इंतेजामिया कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी को साथी नमाजियों ने बोलने से रोक दिया। जॉइंट सेक्रेटरी केवल गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे पाए और आगे कुछ नहीं बोल पाए। धक्का-मुक्की करते हुए नमाजी उन्हें आगे बढ़ा ले गए।
शुक्रवार को एएसआई रिपोर्ट पर बात करने को लेकर नमाजियों ने मीडियाकर्मियों से धक्का-मुक्की की। नमाजियों ने मीडिया के ऊपर अभद्र टिप्पणी की। वहीं, मीडिया को चोर और दलाल तक कहा। एसीपी दशाश्वमेध से भी नमाजियों ने धक्का-मुक्की की। एक नमाजी ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट को हम नहीं मानते हैं। वह चाहे जो कहे, हम 1991 पूजा अधिनियम को मानेंगे और उसी आधार पर फैसला होना चाहिए। कहा कि केस फाइल करना ही गलत था।
गुरुवार को ज्ञानवापी एएसआई सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन एएसआई का हवाला देते हुए कहा कि मस्जिद मंदिर के ऊपर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के तहखानों के अंदर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली हैं। मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि मस्जिद परिसर में किराएदार रहते थे जोकि मूर्ति बनाने का काम करते थे, ये मूर्तियां उन्हीं के द्वारा फेंकी गई हैं।
-एजेंसी
- ’युवाओं के सपनों पर प्रहार बर्दाश्त नहीं’: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कोटा रैली के जरिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन - June 16, 2026
- आगरा में सर्जन्स ने दिया हरित भविष्य का संदेश, इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली निकालकर प्रदूषण नियंत्रण का किया आह्वान - June 15, 2026
- “अब और नहीं सहेंगे परेशानी” : प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में 12 सूत्रीय ज्ञापन से हिली नगर निगम व्यवस्था - June 15, 2026