Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। राजा महेंद्र प्रताप का जन्मदिन सामाजिक संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थाओं ने उन्हें नमन कर राष्ट्र के प्रति किये गये उनके त्याग को याद किया। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के माध्यम से मनाना गया।
तकनीकी विद्यालय बनाया जिस समय लोग तकनीक जानते नहीं थे
चाणक्य संगठन के कार्यालय पर राजा महेंद्र प्रताप के जन्मदिन के अवसर पर एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दृष्टि दिव्यांग महान कवि रामखिलाड़ी स्वदेशी ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सरदार सिंह उपस्थित रहे सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं सभी कवियों ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने अपनी पूरी संपत्ति शैक्षणिक संस्थानों को दान में दे दी तथा शिक्षा के विकास के लिए उन्होंने उस समय तकनीकी विद्यालय बनाया जिस समय लोग तकनीक जानते नहीं थे। हमको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनकी तरह समाज में कार्य करने चाहिए ।
कार्यक्रम संयोजक आर्य अशोक शर्मा संस्थापक चाणक्य संगठन ने कहा कि आज उनकी संपत्तियों पर लोग निगाहें गढ़ा कर बैठे हैं तथा बंदरबांट करने की फिराक में घूम रहे हैं।
सार्वजनिक संपत्तियों, वन, उपवन एवं विरासत को युवाओं के माध्यम से बचाने का प्रयास करेगा
चाणक्य संगठन ऐसे गिद्धों को सबक सिखाएगा जो सामाजिक हितों की संपत्तियों पर कब्जा करने का कार्यक्रम तय कर रहे हैं तथा सभी सार्वजनिक संपत्तियों के साथ-साथ वन उपवन एवं विरासत को युवाओं के माध्यम से बचाने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सरदार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज सभी लोग बेईमान हो गए हैं तथा राजा साहब की मानसिकता के अनुकूल कार्य नहीं कर रहे हैं आज जरूरत है एक जनआंदोलन की जोकि भ्रष्टाचारियों को आइना दिखा सके। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सरस्वती वंदना से कवि रेणु उपाध्याय ने काव्य पाठ शुरू किया। दृष्टि दिव्यांग कवि राम खिलाड़ी स्वदेशी ने अपने काव्य पाठ से सबका मन मोह लिया तथा तत्पश्चात अशोक अज्ञ ने ब्रज भाषा में राजा महेंद्र प्रताप का गुणगान किया। कवि सम्मेलन में रेनू उपाध्याय, अनुपम गौतम, अशोक अज्ञ, जुगेंद्र सिंह, यशपाल चौधरी राम खिलाड़ी स्वदेशी ने काव्य पाठ किया तथा राजा महेंद्र प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम संयोजक एवं चाणक्य व संगठन के राष्ट्रीय संयोजक आर्य अशोक शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यशा शर्मा, राधा रानी, अशोक गौतम, बिहारीलाल, तिलकवीर सिंह, बीएल पांडे, दीपक सरस्वत, गोविंद, कान्हा, कमल, निकिता, ललिता, प्रगति, लक्ष्मी, अर्पित, आयुष, सौम्या, उन्नति, तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह के रूप में भारतीय परंपरा के मूल में रही गाय को प्रतीकात्मक रूप से भेंट किया गया। वहीं बल्देव में भी मथुरा बल्देव मार्ग स्थित बल्देव पब्लिक स्कूल में राजा महेन्द्र प्रताप का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
- समीरा खान मही बाबू88 स्पोर्ट्स में शामिल: मनोरंजन और गेमिंग में एक रणनीतिक साझेदारी - March 4, 2025
- यूपी के चंदौली में अचानक 2 हिस्सों में बटी नंदन कानन एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप - March 4, 2025
- औरंगजेब पर सियासी घमासान: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अबु आजमी के बयान का किया समर्थन, बोले- शिंदे को इतिहास का ज्ञान नहीं - March 4, 2025