लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग में कुल 22 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक विज्ञापन दिसंबर माह में जारी होने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, भर्ती अभियान में आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएसी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर तथा घुड़सवार पुलिस सहित कई पद शामिल होंगे। बोर्ड ने बताया कि इन सभी रिक्त पदों के लिए विस्तृत विज्ञप्ति इसी महीने प्रकाशित कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती संबंधी अपडेट और आधिकारिक जानकारी के लिए लगातार बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखें।
अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
बोर्ड ने साफ कहा कि अभ्यर्थी किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और आधिकारिक अपडेट के लिए केवल UPPRPB की वेबसाइट — uppbpb.gov.in पर भरोसा करें।
युवाओं में उत्साह
22 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा से यूपी के युवाओं में खासा उत्साह है। लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रिया की प्रतीक्षा अब जल्द ही खत्म होने वाली है, जिससे पुलिस बल को भी नई ऊर्जा और संख्या में बढ़ोतरी मिलेगी।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026