yogesh puri

अस्थि विसर्जन यात्रा पर पुष्प वर्षा, धर्मगुरुओं ने की मुक्ति की प्रार्थना, मृत आत्माओं को गार्ड ऑफ ऑनर

RELIGION/ CULTURE

Agra, Uttar Pradesh, India. आज जहां खून के रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं, वहीं श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी अज्ञात आत्माओं के अस्थि फूलों का विधि विधान से विसर्जन कर सेवा का अनुपम उदाहरण पेश कर रही है। मानवीय संवेदनाओं में जाति व धर्म कोई महत्व नहीं रखता। इन्हीं उद्गारों के साथ विभिन्न धर्मों के धर्माचार्यों ने अष्टम अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दूसरे दिन‌ सुभाष बाजार में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में फूलों से सजे मुक्ति रथ पर कलशों में सुसज्जित 3022 मृतकों के अस्थि फूलों पर श्रद्धा सुमन और श्रंद्धाजलि अर्पित की। पुलिस ने मृत आत्माओं को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 

इससे पूर्व हाथी घाट कामख्या देवी मन्दिर से बैंडबाजों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। दरेसी, रावतपाड़ा, जौहरी बाजार में पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत सभा, भारत विकास परिषद ‘संकल्प’, आगरा व्यापार मंडल, लुहार गली व्यापार मंडल, खाटू श्याम स्वयं सेवक परिवार, केशव कुंज, आगरा कपड़ा एजेंट एसोसिएशन संस्थाओं ने स्वागत किया। इंडिया राइजिंग की ओर से सुबह विद्युत शवदाह गृह पर अज्ञात मृतकों की आत्म शांति को समर्पित स्वच्छता अभियान चलाया गया।

asthi visarjan yatra
अस्थि विसर्जन यात्रा में शामिल बजाजा कमेटी के पदाधिकारी।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में महंत निर्मल गिरी, महंत योगेश पुरी, मौलाना उजैर आलम, फादर बर्गीस केन्नाथ, बाबा गुरुनाम सिंह, डॉ. शंकर नाथ योगी‌ व‌ सोमनाथ धाम के योगी जहाजनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस  गारद ने सलामी दी। सभा का संचालन राजीव पोद्दार ने किया। शान्ति दूत बंटी ग्रोवर का सहयोग रहा।

 

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि 3022 मृतकों की अस्थियों में 1500 वारिस मृतकों की अस्थियां भी है। कमेटी द्वारा वारिस अस्थियों का पहली बार विसर्जन किया जा रहा है। उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि सोमवार (पांच सितम्बर) को  प्रातः 5 बजे अस्थि विसर्जन यात्रा सोरों प्रस्थान करेगी। महामंत्री राजीव अग्रवाल के अनुसार इनमें मई 2022 तक की अस्थियां शामिल हैं। 5 सितम्बर की सुबह वाटर वर्क्स चौराहे पर क्षेत्रीय पार्षद विसर्जन यात्रा को विदाई देंगे।

 

विसर्जन यात्रा में व्यापारी नेता टी.एन. अग्रवाल, मंत्री राजेन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष ऋषि मित्तल,  संयोजक संजीव गुप्ता,  नंदकिशोर गोयल, भारत विकास परिषद के मुकेश मित्तल, रुपल गोयल, श्याम भोजवानी, ममता शर्मा, दीपिका गुप्ता,  पंकज अग्रवाल,  बिरजू भाई,  आगरा व्यापार मंडल, आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन, विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh