नई दिल्ली। दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2024’ में मुरलीधर ज्ञानचंदानी ने इस साल लंबी छलांग लगाई है. पिछले साल उनकी रैंकिंग 2451 थी, जो अब 1632 हो गई है. उनके भाई विमल ज्ञानचंदानी की रैंक 2279 है. दोनों भाई ने अरबपति बनने का ये सफर सिर्फ 36 साल में पूरा किया है.
कानपुर के रहने वाले मुरलीधर ज्ञानचंदानी की संपत्ति का आकलन 183 अरब रुपए किया गया है. जबकि उनके भाई विमल ज्ञानचंदानी की संपत्ति 125 अरब रुपए के आसपास बताई जाती है. इस तरह दोनों की कुल संपत्ति 300 अरब रुपए से अधिक बैठती है.
हुरुन की लिस्ट में इस साल भारत के 271 अरबपति शामिल हैं. इस बार लिस्ट में भारत से 167 अरबपति शामिल हुए हैं, जबकि 94 बाहर भी हो गए हैं.
ऐसे शुरू हुआ ‘घड़ी’ का सफर
‘घड़ी’ आज भारत के सबसे बड़े एफएमसीजी और डिटर्जेंट ब्रांड में से एक है. इसकी शुरुआत ज्ञानचंदानी बंधुओं के पिता दयालदास ज्ञानचंदानी ने की थी. पहले साबुन बनाने में तेल का इस्तेमाल होता था, दयालदास ज्ञानचंदानी ने इसमें तेल की जगह गिलिस्रीन का इस्तेमाल शुरू किया. देखते ही देखते उनका साबुन लोगों के बीच पॉपुलर हो गया और आज ये घर-घर में जाना पहचाना नाम है.
‘घड़ी’ ब्रांड के मालिक रोहित सरफैक्टेंट्स (RSPL) है. समय के साथ इस ग्रुप ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाई किया और लेदर प्रोडक्ट मार्केट में उतरी, जो कानपुर की सबसे बड़ी पहचान है. कंपनी ने Red & Chief ब्रांड नाम से पहले चमड़े के जूते बाजार में उतारे, फिर इसी ब्रांड नाम से ‘मेन्स एसेसरीज’ की एक कंप्लीट रेंज उतारी है. ये कंपनी प्रीमियम लेदर प्रोडक्ट्स को अफॉर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध कराती है.
– एजेंसी
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026