दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। दिल्ली मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी होने पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि सबसे पहले एजेंसियों को भाजपा से पूछताछ करनी चाहिए। प्रेस वार्ता में कहा कि सिर्फ चार बयानों पर मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। शरद रेड्डी ने भाजपा को चंदा दिया।
आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा का एक्साइज पॉलिसी में साउथ लॉबी से बड़ा कनेक्शन है। एक्साइज पॉलिसी के अप्रूवर राघव मगुंता रेड्डी के पिता मगुंथा एस रेड्डी को भाजपा ने सांसद का टिकट दिया है। इन दोनो की गवाही के आधार पर केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है।
प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी ने कहा कि शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी से भाजपा का एक और तार जुड़ गया है। आतिशी ने कहा कि कल को मुझे और सौरभ भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
पहला- अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने वाले मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी और उनके सुपुत्र राघव मगुंटा 28 फरवरी को भाजपा के सहयोगी गठबंधन टीडीपी में शामिल हुए।
दूसरा- मार्च 29 को मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा के सहयोगी गठबंधन दल टीडीपी से लोकसभा का चुनाव लड़ने का टिकट मिलता है। शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी से शरथ रेड्डी भाजपा को 55 करोड़ का चंदा देता है। मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा टिकट देती है। आखिरी में पूछा कि तो क्या अब ईडी भाजपा को शराब घोटाले की जांच में आरोपी बनाएगी?
-एजेंसी
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 19, 2026
- स्वच्छ जल से स्वस्थ जीवन की ओर कदम: भारत विकास परिषद नवज्योति ने सुभाष पार्क स्थित विद्यालय में दो नए आरओ वाटर प्लांट किए लोकार्पित - August 19, 2026
- पैकेज्ड फूड और मोबाइल बिगाड़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य: आगरा में आयोजित निशुल्क पीडियाट्रिक कैंप में गैस्ट्रो और लिवर की समस्याओं पर चिंता - August 19, 2026