ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर सामान्य मिठाई को राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेचने वाले सेलर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म से राम मंदिर प्रसाद की बिक्री का ऑप्शन हटा दिया है। दरअसल, सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इस मामले में कंपनी को नोटिस भेजा था।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने CCPA से इस मामले में शिकायत की थी। इसके बाद CCPA ने एक नोटिस भेज कर अमेजन से सात दिन में जवाब देने को कहा। CCPA ने ये भी कहा कि अगर अमेजन समय रहते जवाब नहीं दे पाया तो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को लेकर अमेजन ने मीडिया को बताया कि उनके पास CCPA की तरफ सूचना आई थी कि कुछ सेलर्स अमेजन प्लेटफॉर्म पर गलत दावे के साथ प्रोडक्ट बेच रहे हैं। हमने उनकी जांच शुरू की। हम अपनी पॉलिसी के मुताबिक, इन सेलर्स के खिलाफ सही एक्शन ले रहे हैं।
-एजेंसी
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026