
आगरा। आगरा में होने जा रहे G-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए जी20 समूह के देशों से मेहमानों का आना शुरू हो गया है। जी20 देशों का डेलिगेशन खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस डेलिगेशन में लगभग 125 मेहमान शामिल हैं जिनका भव्य रुप से आतिथ्य सत्कार किया गया।

ब्रज नृत्य, शहनाई वादन, पुष्प वर्षा, गुब्बारे और छोटे-छोटे बच्चों ने डेलिगेशन का स्वागत किया। सभी मेहमानों को एयरपोर्ट से रथों में ले जाया जा रहा है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान ड्रोन से G20 डेलिगेशन में शामिल मेहमानों के ऊपर पुष्प वर्षा की जा रही है।

Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026