जी-20 डेलिगेशन आगरा में है। एयरपोर्ट पर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर वेस्वागत हुआ। एयरपोर्ट से बग्घी में सवार होकर निकले, रास्ते में फूल बरसाए गए। रास्ते में कहीं ब्रज नृत्य हुआ तो कहीं शहनाई गूंजी। बच्चे ने जी-20 देशों के झंडे लहराकर स्वागत किया ।
14 चौराहों पर गेंदे और गुलाब के फूलों की बारिश की जाएगी। 10 चौराहों पर रंगोली सजाई गई हैं। सेल्फी पॉइंट को पुर्तगाल की थीम पर सजाया गया है। जहां-जहां मेहमान के कदम पड़ेंगे, वहां मयूर नृत्य से लेकर बृज की संस्कृति से मेहमानों को रूबरू कराया जा रहा है।
भारत को पहली बार जी-20 देशों की मेजबानी मिली है। ऐसे में दुनियाभर की नजर आगरा पर टिकी है। 11 और 12 फरवरी को महिला सशक्तीकरण पर कॉन्फ्रेंस होगी।
शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई आएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता फिक्की की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी करेंगी। महिला एवं बाल विकास से जुड़ीं 20 देशों की महिलाएं, सचिव और वक्ता सहित 150 सदस्य शामिल होंगे।
ये मेहमान खास रहेंगे
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी
- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई
- फिक्की की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी
- नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत
- 20 देशों में महिला नेत्रियां व अधिकारी
इन विषयों पर होगा मंथन
- महिलाओं के नेतृत्व में विकास
- डिजिटलाइजेशन से महिला नेतृत्व को पुन: परिभाषित करना
- महिलाओं को सशक्त बनाने में डिजिटलाइजेशन की भूमिका
- गैर पारंपरिक कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी
- लैंगिक समानता के अवसरों का प्राप्त करने के लिए समर्थन
- कला, संस्कृति और एक बेहतर दुनिया
- तकनीक और नवाचार में लड़कियों की भूमिका
- महिला नेतृत्व, उद्यम और आर्थिक विकास
इन जगहों पर भव्य स्वागत
- एयरफोर्स स्टेशन मेन गेट
- तिरंगा चौराहा
- ईदगाह चौराहा
- सीएसडी कैंटीन
- होटल रेजेंसी के सामने
- अवंती बाई चौराहा
- प्रतापपुरा डाकघर चौराहा
- पंचवटी गेस्ट हाउस चौराहा
- जी-20 चौराहा
- हवार्ड पार्क प्लाजा होटल चौराहा
- ताज व्यू से सेल्फी प्वाइंट तक
11 फरवरी को ये कार्यक्रम होंगे
- सुबह 7:15 से 7:45 तक योग शिविर
- सुबह 8:45 से 9:45 तक पावर ब्रेकफास्ट विद वूमन लीडर
- सुबह 10:10 बजे सम्मेलन का आरंभिक सत्र
- पूर्वाह्न 11:00 बजे स्वागत भाषण, सम्मेलन शुरू
- पूर्वाह्न 11:45 बजे महिला नेतृत्व पर संवाद
- दोपहर 1:00 से 2:30 बजे तक भोजन
- अपराह्न 3:00 बजे से पुन: सत्र आरंभ
- शाम 4:00 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा
- शाम 5.45 बजे महिलाओं की भागीदारी पर संवाद
- शाम 6.15 बजे आगरा किला का भ्रमण
- शाम 7.14 बजे किले में प्रोजेक्शन मैपिंग, हाई टी
- रात 8.30 बजे भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम
12 फरवरी को ये कार्यक्रम होंगे
- सुबह 7:15 से 7:45 बजे तक योग शिविर
- सुबह 8:45 से 9:45 बजे तक ब्रेकफास्ट
- सुबह 10:10 बजे विशेष संबोधन
- सुबह 10:30 बजे कला, संस्कृति, बेहतर दुनिया पर संवाद
- दोपहर 12:00 बजे समापन सत्र
- दोपहर 1:00 बजे जी-20 में महिलाओं की प्राथमिकताएं
- दोपहर 1:00 से 2:30 बजे तक दोपहर का भोजन
- शाम 4:00 बजे ताजमहल का भ्रमण
- शाम 7:30 बजे सांस्कृतिक संध्या
- नकली दवाओं का निर्माण करने के आरोप में 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द - March 28, 2023
- लेखपाल का अर्थ हो गया है भ्रष्ट, डीएम ने किया निलंबित - March 28, 2023
- महंगाई का तड़का: एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी पैरासिटामोल के साथ-साथ कई आवश्यक दवाएं - March 28, 2023