राजनाथ सिंह

फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए बाह में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जनता के बीच मजेदार संवाद

Election POLITICS

बाह विधानसभा क्षेत्र में जरार मंडी समिति में सभा को संबोधित किया

राजकुमार चाहर ने स्वीकारा, कम आया पर मोदी से गंगाजल लेकर आया

आपने कांग्रेस समाप्त की तो हमने गरीबी, साइकिल की चेन उतार दी है

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाह विधानसभा क्षेत्र की जरार में विशाल जनसभा की। उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए वोट मांगे। इस दौरान राजनाथ सिंह जनता के बीच बड़ा रोचक संवाद हुआ।

राजनाथ सिंहः  मैं राजकुमार चाहर के लिए अपील करने आया हूँ। पक्का है न, सब लोग पक्का।

जनता ने आवाज दी-  पक्का

राजनाथ सिंहः सभी का आशीर्वाद राजुकमार चाहर को प्राप्त है। मैं मानकर जाऊँगा कि रिकॉर्ड टूटेगा।

राजनाथ सिंह: पिछली बार कितने से जीते थे?

जनता ने कहाः 5 लाख से।

राजुकमार चाहर ने राजनाथ सिंह को बतायाः 4 लाख 95 हजार से।

राजनाथ- पिछली बार 4 लाख 95 हजार से जीते थे, इस बार क्या होगा?

जनता: सात लाख

राजनाथ सिंह: इस बार पांच लाख पार कर दो। मैं कहूंगा राजकुमार चाहर से कि 5 लाख पार होने पर एक बार फिर से मुझे बुला लेना। क्षेत्र वासियों की बड़ी मीटिंग करना है। 5 लाख से अधिक मतों से जीतने के बाद मैं आना चाहूँगा मीटिंग में। अपना स्वागत करने के लिए नहीं आना चाहूंगा।

राजनाथः किसी को गिला शिकवा रही होगी तो आप लोग भूल जाएंगे, माफ करेंगे?

यह सुनकर जनता ने तालियां बजाईं। संकेत दिया कि माफ कर दिया है।

राजनाथः क्योंकि मैं आप लोगों को अच्छी तरह से जाना हूँ। आप जो कुछ भी करते हैं देश के लिए करते हैं, किसी व्यक्ति के लिए नहीं। व्यक्ति का प्रश्न नहीं है। कौन सी ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो देश में दुनिया का मस्तक ऊँचा कर सकती है, इस पर विचार करना है। राष्ट्रीय दायित्व मिलने से क्षेत्रीय जनता को समय देना कम हो जाता है, राजकुमार चाहर अब ऐसा नहीं करेंगे।

डायनासोर की तरह कांग्रेस लुप्त हो जाएगी

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आपने साइकिल की चेन उतार दी। इस बार कहीं फँसा है तो साइकिल की चेन उतार दो। जो हालत कांग्रेस और सपा की हालत होती जा रही है, तो डायनासोर की तरह कांग्रेस लुप्त हो जएगी। बच्चों से पूछेंगे कांग्रेस तो बच्चे कहेंगे कौन कांग्रेस? सपा के बारे में बच्चों से पूछेंगे तो वे कहेंगे कि सपा का मतलब होता है समाप्त पार्टी।

राजनाथ सिंह 2
मंच पर राजनाथ सिंह की साथ खूब भीड़ रही। गदा देकर स्वागत किया।

अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण

यही धरती है अटल बिहारी वाजपेयी की। वे भारत के प्रधानमंत्री हुए। मुझे अत्यधिक स्नेह प्राप्त हुआ। शीश झुकाकर उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अटल जी दुनिया की सम्मानित हस्ती थे। आज चारों तरह जो चौड़ी सड़कें दिखाई दे रही हैं, इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।

भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है

चाहे कोई कुछ भी कहे, इस सच्चाई को कोई नकरा नहीं सकता है कि सारी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया है तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने। पहले भारत की बात लोग गंभीरतापूर्वक नहीं लेते थे। भारत को कमजोर देश माना जाता था। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह किसी देश की छोटी उपलब्ध नहीं है। जो भी सच्चा राष्ट्रभक्त होगा, इस बात से गौरवान्वित होगा कि सारी दुनिया में मस्तक ऊँचा हुआ है। पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया से पूछना पहले भारत के बारे में क्या धारणा थी।

कांग्रेस को समाप्त कर रहे इसलिए अभिनंदन

महात्मा गांधी ने आजादी के बाद 1947 में कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी। यह काम और कोई नहीं कर पाया लेकिन कांग्रेस का समाप्त करने का काम आप लोग कर रहे हैं इसलिए आप सबका अभिनंदन है।

गरीबी हटाने में भारत के प्रधानमंत्री ने करिश्मा किया

नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि हम गरीबी मिटाना चाहते हैं। गरीबी नहीं मिटी। आज सीना ठोककर कहता हूँ कि अर्थशास्त्री और वित्तीय संस्थाएं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री ने करिश्मा किया है। आठ वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करने में कामयाबी हासिल की है। गरीब कहने वाला कोई भारत में नहीं बचेगा। कांग्रेस को आप समाप्त कर रहे हैं और गरीबी को हम समाप्त कर रहे हैं।

शौचालय बनाकर मां-बेटी के स्वाभिमान की रक्षा की

समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जब शौचालय बनाने की बात हो रही थी कि लोग कहते थे कि सरकार क काम क्या शौचालय बनाना है। शौचालय बनाकर हमने मां-बेटी के स्वाभिमान की रक्षा की। 70 साल के हर व्यक्ति को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज होगा।

राजनाथ सिंह
रानी अवंतबाई की तस्वीर देकर लोधी समाज ने  राजनाथ सिंह का स्वागत किया। साथ में राजकुमार चाहर।

भ्रष्टाचार की चुनौती को स्वीकार किया

भ्रष्टचार देश को खोखला बना रहा है। मैं दावा नहीं करता कि नीचे तक भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया है। राजीव गांधी ने कहा था कि मैं क्या करूँ कि दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूँ और लोगों की जेब में 14 पैसा पहुंचता है। मैं राजीव गांधी की आलोचना नहीं कर रहा हूँ क्योंकि प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था होता है। भ्रष्टाचार की चुनाती को मोदी जी ने स्वीकार किया । जनधन खाता खुलवाकर सीधे लाभार्थियों को पैसा दिया।

इसलिए आपसे समर्थन मांगने के लिए आया हूँ

भारत सीमा के उस पार भी जाकर मार सकता है। यह करके हम लोगों ने दिखा दिया है। इसलिए आपसे समर्थन मांगने के लिए आया हूँ।

 

मोदी ने 4000 करोड़ की पेयजल योजना दी

राजुकमार चाहर ने कहाः मैं इतना कहना चाहता हूँ कि मैं छोटे किसान परिवार से आता हूँ। किसी बड़े परिवार से नहीं आता। मेरे परिवार में कोई दूसरा राजनीति में नहीं है। 2019 में जब लोकसभा का चुनाव हुआ तो क्षेत्र की जनता ने प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी को चुना और राजकुमार चाहर को अपना सेवक बनाकर जनता के बीच में सेवा करने के लिए चुना। मैं राजनाथ सिंह को बताना चाहता हूँ कि हमारे यहां सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी। मोदी और योगी ने सैकड़ों साल पुरानी पानी की समस्या का समाधान कर दिया है। 4000 करोड़ की योजना दी है। इसी साल के अंत तक हर घर नल से जल मिलेगा।

बाह में भव्य शहीद समारक और स्टेडियम बनेगा

उन्होंने कहा कि बाह में नौजवानी खिलाड़ी और सैनिक बहुत हैं। देश में रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान दिया है। बाह में भव्य शहीद समारक बनाएंगे। प्रस्ताव करा दिया है। अगले एक साल में बाह में स्टेडियम भी नजर आएगा। आपके साथ न्याय होगा। जनता जनार्दन होती है। जनता की सेवा करना सांसद का काम होता है। जब सपा सरकार में अन्याय होते थे, हम लोग ही विरोद करते थे। अब कोई अन्याय नहीं होगा।

कम आया लेकिन मोदी से गंगाजल लेकर आया

राजुकमार चाहर ने कहा कि मैं सच्चाई स्वीकार करता हूँ कि मेरा आपके बीच कम आना-जाना रहा। राजा साहब, और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच में आ रहे थे। सपा और कांग्रेस का कोई नजर नहीं आ रहा है। कम आया हूँ लेकिन पीएम मोदी से गंगाजल लेकर आया हूँ।

अबकी ज्यादा आ जाऊँगा

सांसद ने कहा कि मैंने किसी को धमकाने, एफआईआर कराने का कम नहीं किया है। अन्याय के खिलाफ लड़ता रहा हूँ। जनता मालिक है। गलती मैंने की नहीं है, पार्टी के लिए काम किया है। कम आया हूँ, अबकी ज्यादा आ जाऊँगा। अबकी इतनौ आंगों को जो लोग कम आने की बात कर रहे हैं, वे आंती आ जाएंगे।

राजनाथ सिंह की खास बातें

सभा में आई जनता का शीश झुकाकर  स्वागत करता हूं

बाह की धरती से ही अटल जी प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री के रूप अटल जी ने देश के लिए अच्छे कार्यकारी दुनिया में परचम लहराया

दुनिया में भारत का नाम प्रधानमंत्री मोदी ने रोशन

महात्मा गांधी ने कहा था कॉंग्रेस को भंग कर देना चाहिए

बापू ने 1947 में कहा था,आज जनता कॉंग्रेस को खत्म कर रही

हमने जनता की आँख में धूल झोंककर राजनीति नहीं की है

कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों ने कहा था गरीबी हटाएंगे, मगर देश से गरीबी नहीं हटी

आज संस्थाएं कह रहीं मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया है

विपक्ष ने शौचालय बनाने पर हमारी आलोचना की, प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के किए इज्जत घर बनवाये

गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज दिया

आगे मोदी सरकार बनते ही 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

दुनिया में सर्वाधिक अर्थव्यवस्था भारत की बढ़ रही

बहुत जल्द भारत अर्थव्यवस्था में टॉप पर होगा

कोरोना काल में दुनिया में भारत ने टीका उपलब्ध कराया

रूस – यूक्रेन युद्ध में भारत के नौजवान फंसे थे

मोदी जी ने रूस – यूक्रेन युद्ध रुकवाया

वहां फंसे छात्रों को वापस लेकर आए

आज भारत आतंकवाद को मुँहतोड़ जवाब दे रहा

नया भारत घर में घुसकर मारता है

राजीव गांधी ने कहा था दिल्ली से भेजा पैसा जनता तक पूरा नहीं पहुंचता

आज सीधे बैंक खाते में गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा

रामलला अपनी कुटिया से निकल कर महल में प्रवेश कर चुके हैं,

भारत में रामराज्य की स्थापना हो कर ही रहेगी

महिलाओं को तीन तलाक कानून बनाकर सम्मान दिया

आज आधुनिक हथियार भारत में बन रहे

राजकुमार चाहर की मुख्य बातें

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा मुझे माफ कर दो पार्टी की जिम्मेदारियां के चलते आप तक शायद नहीं पहुंच पाया

आगे ऐसा नहीं होगा। रक्षा मंत्री से वादा करता हूँ इस बार जनता के बीच अधिक से अधिक पहुंचूंगा।

राजनाथ सिंह जरार मंडी समिति में हेलीकॉर्टर से आए। मंच पर प्रत्याशी राजकुमार चाहर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूर्वमंत्री से अरिदमन सिंह ने बुकें भेंटकर किया स्वागत। मंच पर चौधरी उदयभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh