सहारनपुर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती कभी-कभी रिश्तों तक पहुंच जाती है, लेकिन सहारनपुर में एक युवक के साथ इसका उलटा हो गया। इंस्टाग्राम पर बरेली की युवती से दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंची। तारीख तय हुई, घर में खुशियां छाईं, रस्में हुईं, दूल्हा सेहरा बांधकर बरात लेकर निकल पड़ा—लेकिन शादी के दिन दुल्हन का फोन अचानक स्विच ऑफ हो गया और बरात बिना दुल्हन लौट आई।
बड़गांव क्षेत्र के एक युवक की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर बरेली निवासी युवती से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ी, प्यार का रिश्ता बना और दोनों ने फोन पर ही 2 दिसंबर की तारीख शादी के लिए तय कर ली। लड़की पक्ष की ओर से दहेज में कार देने का दावा किया गया और सहारनपुर में ही कार खरीदने की बात कही गई। इस पर युवक ब्रेज़ा कार भी पसंद कर आया।
शादी की तैयारियां जोर-शोर से हुईं। रिश्तेदार घर में इकट्ठा हो गए, हल्दी-बान की रस्म पूरी हुई और निर्धारित तारीख पर युवक दूल्हा बनकर बैंड-बाजों के साथ बरात लेकर निकला। बरात जब देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंची, तो दूल्हे ने दुल्हन को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लगी। कई बार प्रयास करने पर भी फोन स्विच ऑफ मिला।
घंटों इंतजार और लगातार प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर बरातियों और दूल्हे को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर बने इस रिश्ते का अंत अचानक फोन के ऑफलाइन होने के साथ हो गया।
- PMKVY पर CAG का बड़ा खुलासा: 95 लाख में से 90 लाख लाभार्थियों का डेटा संदिग्ध, विपक्ष ने बोला ‘स्कैम’ पर हमला - January 29, 2026
- कोलकाता अग्निकांड में भारी तबाही: अब तक 16 शव बरामद, 13 लापता; पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट - January 29, 2026
- आगरा में अवैध शस्त्र लाइसेंस घोटाला: STF के हाथ अब तक खाली, नोटिस के बाद भी नहीं मिली फाइलें - January 29, 2026