किरावली/ आगरा। थाना क्षेत्र के गांव ज़खा में सोमवार को सेना के एक जवान ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दरअसल, वायुसेना के दो पैराशूट दिशा भटकने से हवा में अनियंत्रित हो गए थे, जिनमें से एक पैराशूट गांव के गेंहू के खेत में गिरा। इस दौरान जवान ने बड़ी समझदारी दिखाई और अपनी जान और आसपास के लोगों को खतरे से बचा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना किरावली पुलिस मौके पर पहुंची और जवान से घटना के बारे में जानकारी ली। सैन्य अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और जवान को सुरक्षित रूप से अपने साथ ले लिया।
घटना के अनुसार, जब पैराशूट अनियंत्रित हो गया, तो उस समय बिजली की हाई टेंशन लाइन के पास था। यदि पैराशूट इन हाई-टेंशन तारों से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन जवान ने समय रहते पैराशूट को खेतों में ड्रॉप कर दिया।
ग्रामीणों ने घायल जवान को पैराशूट से बाहर निकाला और उसकी तबियत पूछी। जवान, आरएस रंधावा ने बताया कि पैराशूट हवा में असंतुलित हो गया था और उसकी स्थिति गंभीर हो सकती थी।
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026