कमरा, दवा, नर्सिंग, डॉक्टर की फीस, भोजन सबकुछ फ्री होगा
सात दिन के लिए भर्ती करके किया जाएगा होम्योपैथिक उपचार
Agra, Uttar Pradesh, India. मधुमेह रोगियों को चिकित्सक डराते हैं। जीवनभर दवा खिलाते हैं। इंसुलिन इंजेक्शन भी लगवाते हैं। साथ ही खान-पान पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा देते हैं। तमाम तरह की जांचें करवाते रहते हैं। इसके बाद भी मधुमेह रोग ठीक नहीं होता है। मधुमेह का इलाज है लेकिन होम्योपैथी में। इसी को ध्यान में रखते हुए नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर कुबेरपुर, आगरा में 16 नवम्बर, 2021 से मुधमेह रोगियों को भर्ती करके निःशुल्क इलाज किया जाएगा। सिर्फ सात दिन में मधुमेह को खत्म किया जाएगा।
यह कहना है कि नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन और जाने-माने होम्योपैथ डॉ. प्रदीप गुप्ता का। उन्होंने बताया कि वे कोई अतिश्योक्ति नहीं कर रहे हैं बल्कि अब तक हजारों लोगों को मधुमेह से छुटकारा दिला चुके हैं। हकीकत तो यह है कि मधुमेह कोई बीमारी नहीं है। यह जीवनशैली की विकार है और कोई इसे बदलना नहीं चाहता है। खान-पान की आदत को बदलने के स्थान पर दवाओं के नाम पर जहरीले रसायन दिए जा रहे हैं जिनका व्यक्ति आदी हो जाता है। मरीज लुटता रहता है। यह कैसा इलाज है कि आजीवन दवा खानी पड़ती है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मधुमेह रोगी स्वस्थ होना चाहते हैं तो अपनी जीवन शैली बदलें और होम्योपैथी दवा लें। नेमिनाथ हॉस्पिटल में 16 नवम्बर, 2021 से मधुमेह रोगी भर्ती किए जाएंगे। कमरा, दवा, नर्सिंग, डॉक्टर की फीस और भोजन सबकुछ निःशुल्क होगा। मधुमेह रोगी डायबिटीज की जांच कराकर आएं और होम्योपैथिक इलाज के सात दिन बाद जांच कराएं तो वे स्वयं कहेंगे कि स्वस्थ हो गए हैं। प्रातः 8 बजे से शाम चार बजे तक नेमिनाथ हॉस्पिटल, कुबेरपुर, आगरा के स्वागत पटल पर आकर जानकारी कर सकते हैं। फोन नम्बर 9837257775, 9837247775 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस शिविर के माध्यम से नेमिनाथ हॉस्पिटल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026