आगरा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आज रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन से कुछ घंटे पार्टी को झटका लगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर उपेंद्र सिंह सांसद राजकुमार चाहर की उपस्थिति भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भेजे पत्र में ताजनगरी निवासी उपेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। पार्टी में कुशल नेतृत्व का अभाव है। इससे आहत होकर वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र की प्रति कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष को भी भेजी गई है।
गौरतलब है कि लोगों को कांग्रेस से जोड़ने और कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने के लिए राहुल गांधी द्वारा देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का रविवार की दोपहर में आगरा आगमन हो रहा है। राहुल गांधी करीब ढाई घंटे तक शहर की सड़कों पर जनता और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और उसके बाद राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रवेश कर जायेंगे। ऐसे महत्वपूर्ण दिन और यात्रा से महज कुछ घंटे पहले पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का पार्टी छोड़ देना बड़ा झटका माना जा रहा है। उपेंद्र सिंह पूर्व में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्हें पूर्व सांसद व अभिनेता राज बब्बर का भी नजदीकी माना जाता रहा है।
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026