आगरा में बोले राहुल गांधी, हम न्याय यात्रा के माध्यम से नफरत को मोहब्बत में बदलने निकले हैं

POLITICS

 

आगरा: इंडिया गठबंधन की पहली लड़ाई नफरत को मिटाने की है। नफरत को नफरत से नहीं काटा जाता इसलिए हम नफरत को मोहब्बत में बदलने के लिए निकले हैं ये कहना था राहुल गांधी का तो वही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में ऐसी स्थिति बन गयी है जिससे लोकतंत्र और संविधान दोनों पर संकट आ गया है। वर्तमान सरकार उसे निजी स्वार्थ के लिए अपने तरीके से बदल रही है। इसे कोई बचा सकता है तो वह इंडिया गठबंधन है। आज किसान सड़कों पर आंदोलन करता हुआ दिखाई दे रहा है, तो वहीं देश का युवा बेरोजगार और नौकरी के लिए घूम रहा है। यह आरोपों की बौछार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा पहुँच राहुल गाँधी की न्याय यात्रा में शामिल होकर भाजपा पर की। न्याय यात्रा के दौरान दो पार्टियों के युवराजों ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

रविवार को राहुल गांधी अलीगढ़ हाथरस होते हुए न्याय यात्रा को लेकर आगरा पहुँचे। न्याय यात्रा के आगमन पर कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। राहुल व अखिलेश को सुनने के लिए आम लोग तो पहुँचे ही वही दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। टेढ़ी बगिया पर दोनों नेताओं के लिए मंच तैयार किया गया जिसपर राहुल और अखिलेश ने मिलकर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

नफरत को मिटाने आये है:-

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पहली लड़ाई नफरत को मिटाने की है। नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता बल्कि मोहब्बत से उसे खत्म किया जा सकता है। इसलिए हम नफरत को मोहब्बत में बदलने के लिए निकले है। राहुल गाँधी ने मंच से ही जन समूह से पूछा कि नफरत को किससे काटा जाता है तो दूसरी ओर अपार जन समूह से आवाज़ आईं कि मोहब्बत से… उन्होंने कहा कि लोग मेरे से कह रहे हैं कि राहुल जी देश में अन्याय चल रहा है। देश में गरीबों के साथ, किसानों के साथ, मजदूरों के साथ,महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। तो दूसरी ओर से आवाज आई बिल्कुल सही है। हर कोई अन्याय होने से पीड़ित है।

राहुल गांधी में मंच से कहा कि अगर आप गरीब हैं तो आप के खिलाफ देश में 24 घंटे अन्याय हो रहा है। लेकिन मीडिया में यह कहीं भी दिखाई नहीं देगा क्योंकि भाजपा देश की 80% मीडिया की मालिक बन चुकी है। राहुल ने कहा कि आप किसी बड़े डिग्री कॉलेज या विश्वविद्यालय की लिस्ट निकालें, बड़े-बड़े अस्पताल की लिस्ट निकालें यह सभी भाजपा के लोग हैं। इनमें आप का नाम नहीं होगा लेकिन राहुल ने कहा कि आपका नाम मनरेगा में होगा, कांट्रेक्टर की लिस्ट में होगा, मजदूरों की लिस्ट में होगा। हमें बस यही बदलने का काम करना है। यही सामाजिक न्याय है।

भाजपा हराओ,देश बचाओ:-

न्याय यात्रा के दौरान ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा मोहब्बत का शहर है। राहुल गांधी न्याय यात्रा ले कर निकले हैं और आज मोहब्बत के शहर में पहुंचे हैं। मोहब्बत के शहर से भर भर कर मोहब्बत ले जाएं और रास्ते भर मोहब्बत को बांटते चले जाइये।

अखिलेश ने कहा कि आने वाले चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस न्याय यात्रा से पूरे देश में संदेश जाना चाहिए कि “भाजपा हराओ,देश बचाओ”… अखिलेश यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि संविधान बनाने वाले बाबा भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग किसानों नारा देते हुए थकते नहीं हैं, आज उनकी सरकार में ही किसान सड़कों पर खड़ा हुआ है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में किसान अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है। आज किसान अपने अधिकार और सम्मान के लिए सड़कों पर खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा के भाजपा भारत माता की जय का नारा लगती है और किसानों के उत्पीड़न का काम कर रही है। जिस देश में युवा बेरोजगार है, हाथों में डिग्री है लेकिन रोजगार के लिए भटक रहा है, नौजवानों के सपने तोड़े जा रहे हों। उन्होंने कहा कि आज युवा रोजगार और नौकरी के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी डिग्री जलाने के साथ आत्महत्या करने का विचार कर रहे हैं। अखिलेश यही नहीं रुके उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा के जब सबसे अधिक भर्ती होनी चाहिए थी, तब इस सरकार में युवा बेरोजगार घूम रहा है। पुलिस भर्ती या कोई अन्य भर्ती होती हो, तो पेपर लीक होता है। उत्तर प्रदेश में ऐसी कोई भर्ती नहीं है जिसमें पेपर लीक नहीं हुआ हो यह सरकार पेपर लीक करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन भाजपा सरकार को हटाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जब भी इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी किसानों को उनका सम्मान लौटाया जाएगा।

मंच से संबोधन हो जाने के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा टेढ़ी बगिया से शुरू हुई। राहुल और अखिलेश के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा न्याय रथ पर सवार हुए। दोनों नेताओं के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा लोगों का अभिवादन करते हुए लोगों से मिले। रास्ते में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जगह जगह स्वागत किया। दोनों ही नेता अपने अपने कार्यकर्ताओंके।जोश भर गए। न्याय यात्रा में सपा व कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। काफ़िला जब चला तो पीछे हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पीछे-पीछे चल निकले। राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा रामबाग वाटर वर्क्स, यमुना किनारा, आगरा फ़ोर्ट, माल रोड़, प्रताप पुरा चौराहा होते हुए राजस्थान की तरफ तरफ निकल गई।

Dr. Bhanu Pratap Singh