लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के महासचिव व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ ही उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा भी कांग्रेसी हो गईं हैं।
सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई , वहां पूंजीवादी व्यवस्था है हावी : रवि वर्मा
रवि वर्मा ने कहा कि अब सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई है। वहां पूंजीवादी व्यवस्था हावी है। उन्होंने कहा कि हम सबने कठिन परिश्रम करके साइकिल के निशान को प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाया है पर अब सपा में काम करना मुश्किल हो रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में मेहनती और जनता की आवाज उठाने वालों के लिए जगह नहीं है इसलिए अब सपा से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
पूर्व सांसद रवि वर्मा जी पहुंचे प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ
प्रदेश अध्यक्ष जी श्री @kashikirai जी ने गले मिलकर किया स्वागत
कुछ ही समय मे पूर्व सांसद जी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा जी ग्रहण करेंगे पार्टी की सदस्यता pic.twitter.com/zmmOa4eZRJ
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 6, 2023
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम सभी का दिल से स्वागत करते हैं। कांग्रेस पार्टी समाज के हर तबके के हितों की रक्षा के लिए काम करती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की थी मुलाकात
इसके पहले, शनिवार को पूर्व सांसद रवि वर्मा और उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद डॉ. पूर्वी वर्मा ने एक्स पर फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बड़ों का आशीर्वाद लेकर अब आगे बढ़ने का समय है। इस फोटो के शेयर होने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेसियों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया था।
बड़ो का आशीर्वाद लेकर अब आगे बढ़ने का समय है।
प्रगतिशील, सकारात्मकता से पूर्ण, सम्मान, करुणा और बड़े उद्देश की राजनीति के लिए परिवर्तन….
क्योंकि परिवर्तन ही युग का नियम है। #NewBeginings #LakhimpurKheri #INC pic.twitter.com/uL0N0Qqo8Z
— Dr. Purvi Verma (@drpurviverma) November 5, 2023
Compiled: up18 News
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023