Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा में फीस माफी के मुद्दे पर कुछ अभिभावकों के समर्थक छात्र-अभिभावक कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान विधायक पं॰ श्याम सुन्दर शर्मा से मिले। मांग की कि फीस माफ की जाए। अनेक स्कूल फीस देने के लिए दबाव बना रहे हैं।
ये दिया सुझाव
पूर्व मंत्री ने इस विषय पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा – इसका एक बीच का रास्ता निकलना चाहिए और मैं इसका पुरजोर समर्थन करता हूँ। एक ही रास्ता है कि टीचर्स की तनख्वाह भी मिले और जब से पढ़ाई नहीं हुई है उनकी फीस भी माफ हो। एक बीच का रास्ता निकालने से ही इस समस्या का समाधान होगा। कम से कम ‘‘सांप भी मर जाये और लाठी भी न टूटे’’। शिक्षकों को वेतन मिले। सरकार इसकी भरपाई करे। बीच का रास्ता निकालना सरकार का काम है और सरकार को इसमें पहल भी करनी चाहिए।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026