dinesh kuamr verma sarathi

स्वर्णकार समाज ने भरी हुंकार, देशव्यापी ‘स्वर्णकार स्वाभिमान यात्रा’ का शुभारंभ आगरा से, सिर्फ दरी नहीं बिछाएंगे, अपने राजनीतिक अधिकार लेकर रहेंगे, पढ़िए पूरी जानकारी

REGIONAL

कल-कल बहती यमुना, सीताराम घाट और भारत माता मंदिर बने गवाह

जाटव भी लिख रहे स्वर्णकार और वर्मा, इस समस्या पर भी किया मंथन

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bharat. स्वर्णकार समाज को एकजुट करने के लिए स्वर्णकार स्वाभिमान यात्रा की देशव्यापारी शुरुआत उत्तर प्रदेश के आगरा से की गई है। इसके मुख्य संयोजक दिनेश कुमार वर्मा सारथी हैं। कार्यालय है- 124, सरला बाग (फेस-2) दयालबाग, आगरा। मोबाइल नम्बर है 9719162540। संगठन की पहली बैठक सीताराम घाट, जौहरा बाग, भारत माता मंदिर, रामबाग में हुई। ढेर सारे संकल्प लिए गए। स्वर्णकार महासभा के प्रति आक्रोश प्रकट किया गया। स्पष्ट तौर पर कहा गया कि पूरे देश में जाएंगे। स्वर्णकार समाज सिर्फ दरी बिछाने का काम नहीं करेगा। अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी लेकर रहेगा। इस बात की गवाह बनी कल-कल बहती यमुना मैया, यमुना किनारे का सीताराम घाट और भारत माता का मंदिर। इस मंदिर में देवताओं की प्रतिमा के साथ क्रांतिकारियों के चित्र भी लगे हुए हैं।

स्वर्णकार स्वाभिमान यात्रा के मुख्य संयोजक दिनेश कुमार वर्मा सारथी ने इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सबकुछ पारदर्शी होगा। पहले चरण में आगरा में 18 शाखाओं का गठन किया जाना है। रामबाग इकाई का गठन कर दिया गया है। इसके संयोजक पार्षद जितेन्द्र वर्मा हैं। उन्हें एक रजिस्टर सौंपा गया, जिसमें क्षेत्र में निवासरत स्वर्णकारों का ब्योरा दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आगरा से कारवां बन रहा है जो पूरे देश में जाएगा। हम स्वर्णकार समाज का स्वाभिमान जगाने के लिए यात्रा करेंगे।

swarnkar swabhiman yatra
swarnkar swabhiman yatra की जौहरा बाग में भारत माता मंदिर पर बैठक।

बैठक में चिंता प्रकट की गई कि आजकल जाटव भी वर्मा और स्वर्णकार लिख रहे हैं, जिसे रोका जाना चाहिए। इस बारे में एक उदाहरण दिया गया कि एक जाटव परिवार के 150 लोग अपने नाम के साथ स्वर्णकार लगाते हैं। चिंता प्रकट की गई कि इस चक्कर में हमारे समाज के लोग विवाह भी कर देते हैं। इस मुद्दे पर काफी देर तक बात की गई।

रामबाग इकाई के संयोजक और संचालक पार्षद जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि हमारी लड़कियां तो पढ़ रही हैं लेकिन लड़के नहीं। जब लड़की पढ़ जाती है तो उसके लिए वर भी पढ़ा-लिखा ढूंढना पड़ता है। इस कारण दूसरे समाज का लड़का ढूंढना स्वाभाविक है। इसलिए लड़कों को पढ़ाएं। लड़कियों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें ताकि वे समाज से बाहर न जाएं।

राजेन्द्र कुमार वर्मा, चंद्रपाल वर्मा, मानसिंह वर्मा, प्रदीप वर्मा, बंटू वर्मा, रमेश वर्मा, रवि जौहरी, सुधाकर वर्मा, प्रवीण वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा आदि ने रामबाग में बैठक करने की अपील की थी।

मुख्य उद्देश्य

१) शिक्षा अभियान चलाकर को शिक्षा के प्रति जागरुकता तथा उनकी मदद करना।

२) रोजगार के साधन उपलब्ध कराना।

३) सामाजिक समस्याओं को सामूहिक रुप से बैठकर सुलझाना।

४) महिला रोजगारपरक योजना तैयार करना।

५) समाज के स्वाभिमान को जगाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना।

६) सरकारी सहायता से पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने हेतु सहयोग

७) समाज की विभिन्न संपतियों का संरक्षण एवं निस्तारण

८) उच्च शिक्षा एवं आई०ए०एस० पी०सी० एस० कोचिंग हेतु समाज के लोगों को जागृत करना एवं सहयोग करना।

९) सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास।

१०) वैवाहिक कार्यक्रमों में फिजूल खर्च पर रोक

(११) विधवा, विधुर एवं संबंध विच्छेद वाले बच्चों के पुनर्विवाह के लिए प्रयास

अ) मृत्यु पर विदयुत शवदाह गृह का उपयोग ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।

ब) मृत्यु भोज का बहिष्कार

१२) निराश्रित एवं असहाय बच्चों एवं बुजुर्गों को सरकारी सहायता एवं व्यक्तिगत सहायता उपलब्ध कराये जाने पर विचार।

(१३) राजनैतिक क्षेत्र में समाज के लोगों की सहभागिता हेतु सहयोग करना ।

१४) शरद पूर्णिमा पर महाराजा अमरीश जयंती का आयोजन।

१५) योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कार्यालय का स्थान ।

१६) सामाजिक कार्य के क्रियान्वयन हेतु कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति को मानदेय पर रखना।

१७) महाराजा अमरीश भवन निर्माण की कार्ययोजना तैयार करना।

१८) समाज के व्यक्तियों के साथ अप्रिय घटना घटित होने पर एकजुट होकर उन्हें सहायता प्रदान करना।

१९) समय-समय पर स्वास्थ्य सहायता शिविर का आयोजन।

२०) महिला सशक्तिकरण हेतु प्रयास

२१) स्वास्थ्य लाभ हेतु डॉक्टरों एवं विधिक व्यवस्था सहयोग हेतु पैनल का गठन।

२२) सेवानिवृत्त सरकारी, निजी सेवा एवं व्यापार से मुक्त सदस्यों की सूची तैयार करना।

२३) स्वर्णकार कला बोर्ड में समाज के सदस्य का नामांकन (जैसे नेशनल ज्वैलरी काउंसिल आफ इंडिया)

२४) समाज के जरूरतमंद लोगों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराये जाने हेतु मदद करना।

jitendra verma
बैठक में पार्षद जितेन्द्र वर्मा एवं अन्य।

केन्द्रीय संयोजक मंडल

महेन्द्र सिंह वर्मा, रमेश चन्द्र वर्मा, घनश्याम वर्मा, राजीव वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा

संयोजक मंडल यमुना पार

जितेंन्द्र वर्मा पार्षद, गजेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, गोपाल वर्मा, राहुल वर्मा, दुष्यंत वर्मा, राकेश वर्मा, राम नगीना वर्मा, प्रदीप वर्मा, हरिकिशन वर्मा, राजकुमार वर्मा।

 

यहां की जानी है शाखा प्रमुखों की नियुक्ति

1. रामबाग

२. ताजगंज विभवनगर

3. कमला नगर बल्केश्वर

४. दयालबाग

५. नगला पदी

६. सिकंदरा

७. माईथान

८. मोती कटरा

९. राजामंडी लोहामंडी

१०. पथवारी

११. बोदला

१२ सेवला मधु नगर देवरी रोड

१३- सुल्तानपुर, आगरा कैंट, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़

१४- शाहगंज

१५. शमसाबाद फतेहाबाद,

१६. बाह, पिनाहट, जरार

१७. किरावली, अछनेरा, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी

१८. एत्मादपुर, खंदौली, आंवलखेड़ा, बरहन

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Dr. Bhanu Pratap Singh