लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। योगी सरकार ने उन्हें यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। इस आयोग के माध्यम से प्रदेश में माध्यमिक और उच्च शिक्षा स्तर के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार इसी वर्ष मई में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका सौंपी है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े चयन आयोगों का विलय कर एकीकृत यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया है। इस नए आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्रशांत कुमार की नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति से संबंधित औपचारिक आदेश एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे।
- ‘ये सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो…’ मंदिर आंदोलन के नायक का तीखा तेवर: बोले- ‘बलिदानों से बना है राम मंदिर, दोषियों की जल्द होगी छुट्टी’ - June 15, 2026
- गर्मी से मिलेगी राहत: देश के कई राज्यों में दस्तक देने को तैयार मॉनसून, अगले सात दिनों में झमाझम बारिश के आसार - June 15, 2026
- मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत - June 14, 2026