मथुरा में हुआ सम्मेलन, महापौर ने किया उद्घाटन, नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया संबोधित
नयी कार्यकारिणी से पेंशनर्स की समस्याओं को दूर करने हेतु निदेशालय स्तर पर पहल करने का आह्वान
Live Story Time
Agra/Mathura, Uttar Pradesh, India, Bharat. केंद्रीय सेवा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय पार्टी अधिवेशन 27, 28 अक्टूबर, 2023 को मथुरा में संपन्न हुआ। एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नगर निगम मथुरा के सभागार में प्रथम सत्र में सम्मेलन का उद्घाटन महापौर मथुरा ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को मीटिंग वर्चुअली संबोधित किया।
28 अक्टूबर को द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी 2023 का निर्वाचन घोषित किया गया। संरक्षक सर्वश्री विजय बहादुर सक्सेना बरेली, अरुण कुमार श्रीवास्तव लखनऊ, अध्यक्ष केएन राय वाराणसी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश शर्मा बरेली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वंशराज सिंह वाराणसी, उपाध्यक्ष एस एस जौहरी मथुरा, राजेंद्र प्रसाद दिलेर गाजियाबाद, राजेश जौहरी बदायूं, राजीव बाजपेई लखनऊ, सचिव मनोज गुप्ता बरेली, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा मुरादाबाद, संपरीक्षक जेपी जयंत बरेली, संगठन सचिव किशोरी सिंह राजपूत आगरा, संयुक्त सचिव डीएस गर्ग लखनऊ, विष्णु अवस्थी लखनऊ, ईश शक्ति सिंह मेरठ, अशोक पुरी लखनऊ लखीमपुर खीरी, राजीव शुक्ला कानपुर विधि परामर्शदाता, कुंवर बीएम सिंह प्रयागराज, कोऑर्डिनेटर सलीमुद्दीन अंसारी मेरठ, शशि भूषण तिवारी गोरखपुर, राम रतन चौरसिया कानपुर, अब्दुल कादिर अलीगढ़, अनिल कुमार दुबे बरेली, रूप सिंह वर्मा मथुरा को चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इससे पूर्व उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिवेशन संयोजक श्री एस एस जौहरी मथुरा के सहयोग की प्रशंसा की। आह्वान किया कि नयी कार्यकारिणी पेंशनर्स की समस्याओं को दूर करने हेतु निदेशालय स्तर पर पहल करे। प्रदेश के हर कोने से सदस्य बनें। जिन पेंशनर्स को एसीपी का लाभ नहीं मिला हो, उन्हें तत्काल लाभ दिया जाए। प्रत्येक मंडल से एक एक सदस्य अवश्य समय हो।
सर्वश्री महेश शर्मा बरेली, किशोरी सिंह राजपूत आगरा, एस एस जौहरी मथुरा, यूएन तिवारी वाराणसी, ईश शक्ति सिंह मेरठ, राजेश कुमार जौहरी बदायूं, आरएन पाल लखनऊ, विनोद पाल सहसवान, एके पुरी लखीमपुर खीरी, मनोज गुप्ता बरेली एवं डी एस गर्ग लखनऊ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया। धन्यवाद श्री एसएस जौहरी ने दिया।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026